logo

जमशेदपुर : बारिश होने पर नाली का पानी घुस जाता है बर्न वार्ड में, नर्स मरीज छोड़ जुट जाती हैं साफ-सफाई में 

सुस.jpg

जमशेदपुरः 
झाऱखंड में पिछले 2-3 दिनों से जोरदार बारिश हो रही है। मंगलवार को भी हो रही थी। जमशेदपुर में भी तेज बारिश हुई।  जिसके बाद MGM हॉस्पिटल में पानी भर गया। उसके बाद यहां कि नर्स मरीजों को छोड़कर पानी निकालने में जुट गईपानी अस्पताल के बर्न वार्ड में घुस गया। साथ ही कचरा भी वार्ड में घुस गया। जबकि वर्न वार्ड में साफ-सफाई की कितनी जरूरत होती है यह किसी से कहने की जरूरत नहीं। 


यह कोई नई बात नहीं है, ऐसा पहले भी होता रहा है। जब भी जोरदार बारिश होती है, नाली का पानी अस्पताल के बर्न वार्ड में चला जाता है। अस्पताल अधीक्षक समेत विभाग के सभी लोगों को इसकी जानकारी है, लेकिन समस्या हल करने वाला कोई नहीं है। पानी की वजह से मरीजों में इंफेक्शन का खतरा बना रहता है। 


देर रात एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने बर्न वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई के निर्देश दिए। बता दें कि वार्ड के अगल-बगल बनी नालियों के जाम होने से पानी वार्ड में घुस जाता है.